मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

 


महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें मेला अधिकारी कुंभ मेला श्री विजय किरन आनंद समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। 


मण्डलायुक्त ने सभी विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की बिंदवार समीक्षा करते हुए सभी कार्यों का स्टेज वाइज सत्यापन एस0डी0ओ0 अथवा सक्षम अधिकारी से अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में गाइडलाइंस के अनुसार जिस अनुपात में जिस मटेरियल को मिलाना चाहिए उसे उसी अनुपात में मिलाकर कार्यों का क्रियान्वयन करने को भी कहा। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर अथवा गुणवत्ता संबंधित ऑब्जेक्शंस का कंप्लायंस न किए जाने पर संबंधित एई/जेई के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित होने पर आर0एम0 रोडवेज से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies