संविधान की पढ़ाई सिविल सार्विस परीक्षा नहीं,बल्कि व्यक्तित्व का इम्पॉवर - डा0 राजेश्वर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

संविधान की पढ़ाई सिविल सार्विस परीक्षा नहीं,बल्कि व्यक्तित्व का इम्पॉवर - डा0 राजेश्वर सिंह

 


आधुनिक व गुणवत्तापरक शिक्षा  के लिए 10 स्कूलों में 2-2 लाख से स्मार्ट क्लासरूम

दिवाकर सिंह

लखनऊ ।  युवा कॉन्क्लेव के दूसरे चरण में डॉ राजेश्वर सिंह ने एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि दृढ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस, कॉन्सनट्रेट होकर और मजबूत स्ट्रैटिजी के साथ पढ़ाई कर कोई भी परीक्षा पास की जा सकती है। संविधान की पढ़ाई का महत्व छात्राओं को समझाते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि संविधान की पढ़ाई सिर्फ सिविल सर्विसेज के इग्जाम के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि ये हमारे व्यक्तिव को भी इम्पॉवर करती है।

युवाओं के प्रेरणास्रोत, छात्राओं को मोटिवेशन और गाइडेंस के साथ उपलब्ध कराए स्टडी मटेरियल


जनरल स्टडीज के लिए क्लास 6 से 12 तक एनसीआरटी पुस्तकें पढने की सलाह दी। डॉ सिंह ने कहा कि एनसीआरटी की पुस्तकें यूपीएससी के साथ स्टेट एग्जाम, जेईई, एनईईटी, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, रेलवेज, बैंक एग्जाम जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक होती हैं।


 इस दौरान 11 मेधावी छात्राओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया एवं सभी छात्राओं को तैयारी किट एवं कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकें व एनसीईआरटी पुस्तकों के कुछ सेट उपहार में प्रदान किया।  एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव जी एवं पूरे स्टाफ का बेटियों के भविष्य के प्रति समर्पण को सराहनीय बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies