रामलला को समर्पित हुई सोने व चांदी से बनी पोशाक, 40 दिव्यांगों ने 6 महीने में मिलकर की है तैयार,अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का देशी घी भी किया गया समर्पित
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

रामलला को समर्पित हुई सोने व चांदी से बनी पोशाक, 40 दिव्यांगों ने 6 महीने में मिलकर की है तैयार,अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का देशी घी भी किया गया समर्पित



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को नासिक से रामलला के लिए सोने और चांदी की जरी से बने वस्त्र, अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का घी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया गया।पोशाक लेकर रामनगरी आए बालकृष्ण कापसे ने बताया कि 40 दिव्यांगों ने फूलों के रंग को धागों पर चढ़ा कर इस वस्त्र को तैयार किया गया है। इसमें लगभग छह माह का समय लगा है। पोशाल में सोने और चांदी की जरी का भी उपयोग हुआ है।प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाय के गोबर से बनी विशेष ईंट, दीपक और 250 किलो गाय का शुद्ध देशी घी भी तैयार किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि वस्त्र पर सजा यह रंग कृत्रिम नहीं है। इसके लिए पहले फूलों को उगाया गया फिर उसे सुखाए उससे रंग बनाया और धागे को रंगा गया। दिव्यांगों ने कपड़े को बनाया। इसका बड़ा महत्व है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies