जिलाधिकारी ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टेªट में झण्डा फहराया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टेªट में झण्डा फहराया

 


जिलाधिकारी ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टेªट में झण्डा फहराया


जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्टेªट परिसर में झण्डा फहराया। इस अवसर पर सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। आजादी प्राप्त होने के बाद हमारे लिए गणतंत्र बनाने के लिए संविधान की रचना सबसे बड़ी चुनौती थी। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिससे आज विश्व के कई देश प्रेरणा लेते है। हमारी संविधान सभा ने इतने मजबूत संविधान की रचना की है कि हमारे देश में जाति, धर्म, भाषा की विविधताओं के साथ इतनी बड़ी जनसंख्या व क्षेत्रफल होने के बावजूद दशको बाद भी हम सभी भाई-चारे व विविधता में एकता की मिसाल पूरे विश्व को देते है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वह आज इतनी मजबूती से इस कारण चलता चला आ रहा है क्योंकि हमारे संविधान के जो रचयिता है, उन्होंने बहुत ही सोच समझकर इस संविधान की रचना की है। आजादी के समय हमारे देश में जहां निरक्षरता और गरीबी थी, आज हम विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। यह लगातार जो प्रगति हमारे देश ने की है और हम विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर हो रहे है, इसके पीछे जो मुख्य रूप से मजबूत नीव का कार्य कर रहा है, वह हमारा संविधान है।

आज के दिन हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही उन महापुरूषों को भी नमन करते है, जिन्होंने हमारे संविधान की रचना की है। उन्होंने कहा कि आज हम यह प्रण लें कि उन्होंने जिस प्रकार का भारत बनाने का विजन रखा था, उसके अनुरूप हम अपने देश का निर्माण करें। आज हमारे देश की प्रगति में बाधक हिंसा, अपराध, भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक कुरूतिया व बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्या अभी भी हमारे देश में है, इन सभी को हटाने के लिए हमें अथक प्रयास करने की आवश्यकता है और देश को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए हम अपने स्तर से जो मेहनत कर सकते है, उसे पूरी लगन व ईमानदारी के साथ करें और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को व्यर्थ नही जाने दें।

 इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम नजूल श्री प्रदीप यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा प्रसाद, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह सहित कलेक्टेªट के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies