वीडीओ के विदाई समारोह का हुआ जिला विकास अधिकारी उपेंद्रनाथ की उपस्थिति में हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वीडीओ के विदाई समारोह का हुआ जिला विकास अधिकारी उपेंद्रनाथ की उपस्थिति में हुआ आयोजन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

 पौराणिक स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम पर खंड विकास अधिकारी मया अनीशमणि त्रिपाठी और पूरा खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार मौर्य के स्थानांतरण के उपलक्ष में मया ब्लाक के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला विकास अधिकारी उपेंद्र पाल ने आश्रम स्थित मां सरयू के पावन तट पर अनवरत चल रही सरयू शयन आरती में भाग लिया और मां सरयू की आरती उतारी। विदाई समारोह मेंअपने मतहत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह विदाई समारोह ऐसे पवित्र स्थान पर हो रहा है, जहां से हमें यह सीख ले करके जाना चाहिए कि हमें समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। समाज के लिए कार्य करना चाहिए और समाज के लिए किया गया कार्य ही हमारा कार्य है। श्रृंगीऋषि आश्रम के पुजारी महेंद्र गोस्वामी ने सभी लोगों को पौराणिक महत्व के संदर्भ में जानकारी दी।अनीश मणि त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी मया, मनीष कुमार मौर्य खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार को अंग वस्त्र और माला पहनकर विदाई किया गया। इस अवसर पर भावना यादव खंड विकास अधिकारी सोहावल, अखिलेश खंड विकास अधिकारी रुदौली विवेक सिंह ए डी ओ समाज कल्याण मया राजाराम राजभर ग्राम विकास अधिकारी, विष्णु कुमार संतोष कुमार, रेनू वर्मा ,राम शंकर वर्मा, अमित राव ,संतोष मौर्य, संतोष कुमार सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies