भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है- केशव प्रसाद मौर्य
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है- केशव प्रसाद मौर्य



लखनऊ: 18 जनवरी, 2024

  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अवसर पर दुबग्गा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों के साथ किये गये वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सुना। वहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी वितरित किया व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र हितधारकों के लिए स्वर्णिम अवसर है। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 तक विकसित भारत संकल्प में मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि हम सभी भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र व दुनिया की महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम से जुडें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है।मोदी की गारंटी गाड़ी’’ द्वारा वंचित/छूटे लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ के निमित्त भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से उपर उठने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने तथा भारत की एकता को सुदृढ़ रखते हुए देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने तथा एक अच्छे नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाने से सम्बंधित शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्यों विस्तार से प्रकाश डाला।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पंच प्रण के संकल्प को व्यवहारिक धरातल पर उतारने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ गांव-गांव जा रही है। जिसका उद्देश्य पूरे देश के अन्दर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना, किसी भी योजना से वंचित रह गये पात्र महिला/पुरूष लाभार्थियों को आच्छादित करना तथा योजनाओं के लाभ से आच्छादित हो चुके लाभार्थियों द्वारा उनके सफलता की कहानी उन्ही की जुबानी शेयर किया जाना है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संकल्प लेकर बिना किसी भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के इन संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा और ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को सफल बनाकर हर एक शोषित, गरीब, वंचित, जन तक शासन की योजनाओ का लाभ पहुंचाकर उसके जीवन में परिवर्तन लाकर वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया के सामने एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। उन योजनाओं से उन्हें आच्छादित कर जानकारी देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पी0एम किसान निधि, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभार्थियो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर में खुशहाली पहुंचे, यही विकसित भारत संकल्प यात्रा के मूल उद्देश्य हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का अह्वान करते हुए कहा कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में पूरी निष्ठा एवं सहभागिता के साथ लोगो को जागरूक कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करे।

उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के, सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ देश में 80 करोड़ व प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी 5 साल तक इसी तरह खाद्यान्न दिया जाता रहेगा, यह मोदी सरकार की गारंटी है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों के फार्म भराये जा रहे हैं, जो किसी योजना के लाभ लेने से किसी कारण से छूट गये हैं, उन्हें भी लाभान्वित कराया जायेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश में 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कहा कि देश में 4 करोड़ से अधिक और प्रदेश में लगभग 56 लाख गरीबों को पक्के मकान मुफ्त में दिये गये हैं। कहा सेवा, सुशासन व विकास की गारंटी मोदी की गारंटी है। हर घर नल से जल पहुंचाना मोदी सरकार की गारंटी है। यह यात्रा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए है।  

कहा की सभी लोग 22 जनवरी को दीप जलाने की तैयारी करें। गांव, मोहल्लों मन्दिरों व सभी स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलायें, रंगोली सजायें और 22जनवरी को अपने घरों में दीप जलाकर अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी मनायें। स्वच्छता से लेकर दीपोत्सव तक के आयोजन में सभी लोग सहभागी बने।

इस अवसर पर राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) जे पी एस राठौर, एम एल सी रामचन्द्र प्रधान, एम एल सी मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, त्रयम्बक त्रिपाठी, अभिजात मिश्रा, श्रीकृष्ण लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies