पेराई सत्र 2023-24 के लिए राज्य परामर्शत गन्ना मूल्य की नई दर में की गयी वृद्धि
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

पेराई सत्र 2023-24 के लिए राज्य परामर्शत गन्ना मूल्य की नई दर में की गयी वृद्धि



लखनऊ: 18 जनवरी, 2024

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में चीनी मिलों के द्वारा क्रय किये जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (एस.ए.पी.) में वृद्धि का निर्णय लिया। उन्होंने इस निर्णय लेने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की समृद्धि एवं विकास में गन्ने की फसल की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के गन्ना किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य दिलाये जाने की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष गन्ने का ष्राज्य परामर्शित मूल्य (एस.ए.पी.) निर्धारित किया जाता है। पेराई सत्र 2023-24 के लिए राज्य परामर्शत गन्ना मूल्य की नई दर निर्धारित की गयी है जिसके अनुसार अगैती प्रजातियां 370 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य प्रजातियां 360 रुपये प्रति कुंतल तथा अनुपयुक्त प्रजातियां 355 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश की समस्त चीनी मिलों (सहकारी क्षेत्र, निगम एवं निजी क्षेत्रों) के द्वारा क्रय किये जाने बाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (एस.ए.पी.) निर्धारण किया गया है। पेराई सत्र 2022-23 हेतु गन्ना मूल्य अगैती प्रजातियां 350 रुपये प्रति कुंतल, सामान्य प्रजातियां 340 रुपये प्रति कुंतल तथा अनुपयुक्त प्रजातियां 335 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies