मैत्री महोत्सव-2023 के आयोजन से 1000 कलाकारों को मिलेगा रोजगार-जयवीर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मैत्री महोत्सव-2023 के आयोजन से 1000 कलाकारों को मिलेगा रोजगार-जयवीर सिंह



लखनऊ: 31 जनवरी, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2023 के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह महोत्सव प्रदेश के भारत-नेपाल सीमावर्ती जनपदांे में आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव से लगभग 1000 कलाकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके आयोजन के लिए संस्कृति विभाग द्वारा 01 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृति की गयी है।

यह जानकारी आज यहॉ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती 08 जनपदों में महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु संस्कृति विभाग उ0प्र0 की ओर से तिथियॉ निर्धारित कर दी गयी हैं। जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं से विचार विमर्श के बाद कार्यक्रम की तिथियों में परिवर्तन की अनुमति दी जा सकती है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 01 से 03 फरवरी तक सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर में महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 05-06 फरवरी, 2024 को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज, 08 फरवरी को बुद्ध पीजी महाविद्यालय कुशीनगर तथा 10-11 फरवरी को राजकीय एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर में महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी को सत्यनारायण उच्चशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर श्रावस्ती, 15-16 फरवरी लार्डबुद्धा इण्टर कालेज, बहराइच, 18 फरवरी को राजकीय एकलव्य आश्रम पद्धति इण्टर कालेज, लखीमपुरखीरी तथा 20-21 फरवरी को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय/बेनहर इण्टर कालेज/गॉधी स्टेडियम प्रेक्षागृह पीलीभीत में महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies