बर्ड्स अकैडमी विद्यालय में किया गया विद्यालक्ष्मी पूजन का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बर्ड्स अकैडमी विद्यालय में किया गया विद्यालक्ष्मी पूजन का आयोजन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

,बड्स एकेडमी चंदन बाग भीखापुर अयोध्या के प्रांगण में बच्चों को अपने सांस्कृतिक धार्मिक एवम भारतीय संस्कृति के ज्ञान हेतु आज माँ विद्यालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालक्ष्मी पूजा की मदद से विज्ञान और कला के ज्ञान में वृद्धि होती हैं। पूजा के द्वारा माँ विद्या लक्ष्मी के आशीर्वाद से इंसान की बुद्धि में वृद्धि होती है और वो विद्वान बनता है। आज लक्ष्मी सिद्धि पीठ अयोध्या द्वारा बड्स अकेडमी, देवकाली बाईपास स्कूल में बच्चों को सनातन संस्कृति के बारे में बताया गया साथी ही विद्यालक्ष्मी एवं गुरु का पाठ भी कराया गया जिससे बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैले और विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्।

पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्।।

उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी न हो साथ ही बच्चों को मिष्ठान व नमकीन वितरित किया गया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कुलभूषण साहू सिद्धार्थ श्रीवास्तव, प्रबंधिका अर्चना यादव विद्यालय परिवार के कोमल विवेक तिवारी काजल यादव पूजा पांडेय का सहयोग प्रदान किया। सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था के डायरेक्टर डॉ एम आर यादव जी के द्वारा यह कार्यक्रम नियत रूप से विद्यालय में चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies