प्रदेश में अब तक 18.33 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, अब तक लगभग 274094 किसानों को किया गया लाभान्वित।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रदेश में अब तक 18.33 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, अब तक लगभग 274094 किसानों को किया गया लाभान्वित।

लखनऊ: 13 दिसम्बर, 2023

     उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 18.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 274094 किसानों को लाभान्वित करते हुए 3430.439 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

     खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 89552.51 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीद केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies