मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या बीकापुर के ग्रामीण अंचल क्षेत्र का बड़ा सम्मान
बीकापुर तहसील क्षेत्र के किसान गंज कटारी गांव के संतोष कुमार तिवारी ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संतोष का चयन आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है। इससे पहले संतोष का चयन 2018 में मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगलुरु में हुआ था। वर्तमान में वहां ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी करते हुए एसएससी सीजीएल में चयनित हुए हैं। संतोष ने सफलता का श्रेय माता-पिता ।और गुरुजनों को दिया है। गांव तथा क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों ने संतोष की इस सफलता पर उन्हें बधाई, धन्यवाद व आशीर्वाद दिए हैं।
