11 दिसम्बर को बहुभाषीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

11 दिसम्बर को बहुभाषीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन।


लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् एवं उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा श्री सुब्रह्णायम भारती प्रख्यात तमिल कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी के जन्म जयन्ती के अवसर पर 75 दिसवीय भारतीय भाषा उत्सव समापन समारोह के अन्तर्गत बहुभाषीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम दिनांक 11 दिसम्बर, 2023 अपरान्ह 04:00 बजे उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् ऑडिटोरियम, नया हैदराबाद, लखनऊ में होगा।

यह जानकारी आज यहां निदेशक उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम् श्री विनय श्रीवास्तव ने दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जितेन्द्र कुमार अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग उपस्थित होगें। कार्यक्रम में कविगण  अरूण जेमिनी, नई दिल्ली,  शबीना अदीब, कानपुर, डॉ0 सर्वेश अस्थाना, लखनऊ, डॉ0 मालविका हरिओम, लखनऊ, डॉ0 प्रशस्य मित्र शास्त्री, रायबरेली, डॉ0 श्लेष गौतम, प्रयागराज,  पंकज प्रसून, लखनऊ,  मनमोहन सिंह तन्हा, प्रयागराज,  सुप्रभा सुरेश, लखनऊ,  इनाक्षी सिन्हा, लखनऊ,  तुषा शर्मा, मेरठ तथा  शिखा श्रीवास्तव लखनऊ  सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies