माननीय सांसद फूलपुर ने 21 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

माननीय सांसद फूलपुर ने 21 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

 


माननीय सांसद फूलपुर ने 21 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी


माननीय सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल ने शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 से कुल 21 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ज्ञातव्य हो कि यह एंबुलेंस शासन द्वारा जनपद प्रयागराज को उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें एक एंबुलेंस ए एल एस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) तथा बीस 102 एंबुलेंस हैं।

 102 एंबुलेंस द्वारा गर्भवती माताओं तथा 2 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाती हैं। 102 एम्बुलेंस घर से अस्पताल तक लाने एवं वापस छोड़ने का कार्य करती है। जनपद में कुल 51 एंबुलेंस हैं। इस अवसर पर प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशु पांडे ने एंबुलेंस की उपयोगिता के बारे में उपस्थित जनों को बताते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रयागराज की स्वास्थ्य सेवाएं और अच्छी की जाएंगी। माननीय सांसद महोदया ने शासन की नीतियों के संदर्भ में चर्चा की तथा एंबुलेंस प्राप्त होने से विश्वास व्यक्त किया कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं और आसानी से पहुंचेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक एवं डॉक्टर ए के तिवारी,डिप्टी सी एम् ओ डॉक्टर आरसी पांडे , डॉ आर के श्रीवास्तव, डा अंशु वैश्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर संजय बरनवाल ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies