मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

 


दिनांक: 15 दिसम्बर, 2023

लखनऊ: मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में गठित ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की पांचवीं बैठक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साइट पर सम्पन्न हुई। उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

         ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट का विकास माइलस्टोन के अनुसार माह सितम्बर, 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कंसेशनेयर सभी विभागों की आवश्यकता और प्रचलित नियमों के अनुसार कार्यवाही करे और समस्या का समय से निस्तारण कराये। समिति की अगली बैठक से पूर्व लंबित कार्यों को पूर्ण करा लिया जाये। समन्वय हेतु विभाग और मंत्रालय से पृथक से बैठक कर ली जाये।

         विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना हेतु डिवेलप्मेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट ने टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी और रनवे का कार्य प्रगति पर है। मशीनरी और वर्क फ़ोर्स एयरपोर्ट साईट पर बढ़ाया गया है तथा एयरपोर्ट का निर्माण समय से पूरा करा लिया जायेगा।

         ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए सीआईएसएफ़, कस्टम, आईएमडी, सीएनएसएटीएम, सिक्योरिटी से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सम्बंधित केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

          बैठक में सीईओ नायल डॉ0 अरुणवीर सिंह, निदेशक नागरिक उड्डयन  कुमार हर्ष, नायल के नोडल ऑफ़िसर  शैलेंद्र भाटिया, कंसेशनयर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन तथा केंद्रीय एजेंसी के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies