मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जिले में डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के तत्वाधान में सोहावल तहसील के गौहनिया जिला पंचायत भवन में विशाल कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हर भजन वर्मा ने धूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, कंबल वितरण के दौरान महान समाज सेवी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ सुनील श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में बताया कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई दूसरी सेवा नहीं है, उन्होंने यहां भी कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद व भारत रत्न बी आर अंबेडकर जी को अनुसरण करते हुए उनके सिद्धांतो पर लोगों को चलने की जरूरत है, तथा समाज के गरीब तबके के लोगों को सामाजिक उत्थान एवं गरीब को न्याय दिलाने की जरूरत है तथा उन्हीं के सामाजिक सिद्धांत पर आज के समाज के साक्षम धनी लोगों एवं युवाओं को सीख एवं प्रेरणा लेनी चाहिए,और आगे आना चाहिए, तथा पास पड़ोस में ठंड में किसी गरीब की मौत ना हो इस कारण गांव गांव में गरीबों सेवा किया जा रहा है इस मौके पर बहुत सारी बुजुर्ग माताएं विकलांग व्यक्ति विधवा माताएं जिन्हें कंबल मिला ठंड के मौसम में उनकी चेहरे पे खुशी देखी जा सकती है, उक्त मौके पर लगभग 300 कंबल का वितरण हुआ समाज की सेवा करने से बड़ा धर्म और कोई नहीं इस मौके पर महान समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपनी माता जी को याद करते हुए ,उनकी आंखे नम हो गई तथा उनकी समाज की सेवा की चर्चा भी आज ग्राम सभा गौ हनिया के जनता के बीच में बताई तथा समाजसेवी ने कहा जो उनकी माताजी समाज की सेवा अपने ग्राम सभा में करती थी आज उन्हीं के सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा कर रहूंगा , उक्त मौके पर गौहनिया के प्रधान राम रतन , विशाल पटेल, राम प्रसाद बीडीसी, सूर्य नाथ वर्मा किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष, साहब शरण यादव, बीडीसी पवन कुमार वर्मा ,राजन वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा पत्रकार अमर उजाला, संदीप विश्वकर्मा, शिवनाथ वर्मा सहित सैकड़ो सम्मानित स्थानीय लोगों के उपस्थिति रहे।
