प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 23.48 करोड़ रूपये की धनराशि जारी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 23.48 करोड़ रूपये की धनराशि जारी।



लखनऊ: दिनांक: 14 दिसम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु महिला वर्ग हेतु प्राविधानित धनराशि 6900.00 लाख के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश के सापेक्ष (1066.5859 लाख रूपये $ 1281.08 लाख रूपये) 2347.6659 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस सम्बंध में मत्स्य विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। निर्गत शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध धनराशि की सीमान्तर्गत किया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जायेगा, जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। किसी अन्य मद में न ही उसका व्यय किया जायेगा और न ही एक मद से दूसरे मद में इसका व्यावर्तन किया जायेगा। आंकड़ों की शुद्धता का दायित्व निदेशक मत्स्य/ सम्बंधित अधिकारी का होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies