लखनऊ: 09 दिसंबर 2023
माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति ए0आर0 मसूदी, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा उपसमिति, लखनऊ की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से 83 वाद निस्तारित किए गए और तीन करोड़ बाइस लाख बाइस हजार पाँच सौ ग्यारह रुपये (रु0 3,22,22,511) का मुआवजा दिलाया गया।
