अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह- नवम्बर 2023 का वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर किया गया समापन-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह- नवम्बर 2023 का वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर किया गया समापन-

 


गोण्डा से बड़ी खबर 

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह- नवम्बर 2023 का वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर किया गया समापन-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में अपर पुलिस गोण्डा श्री शिवराज द्वारा आज दिनांक 30.11.2023 को गुरूनानक चौक पर यातायात माह-नवम्बर 2023 का समापन किया गया। यातायात जागरुकता के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैफिक पुलिस होगगार्ड व पी0आर0 डी0 के जवानो व वाहन चालको, टैम्पू व ई-रिक्शा वाहन के चालकों को यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी गयी। सड़क सुरक्षा यातायात माह नवम्बर 2023 जागरूकता अभियान को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो पहिया चालको को हेलमेट वितरित कर यातायात माह का समापन किया गया। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने हेतु लोगों को हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित करते हुए सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु विस्तार पूर्वक बताया गया एवं रोड सेफ्टी के प्रति लोगो को जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक रहकर उनका पालन करने की अपेक्षा की गयी।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies