'
यूपी के बलिया स्थित बांसडीह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा के बाहर एक व्यकित ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिससे कार्यक्रम स्थल पर खलबली मच गई। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाया और वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया। पुलिस शैलेन्द्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर दिया। उधर, पीड़ित का कहना है कि मुख्यमंत्री दरबार में भी सुनवाई नहीं होने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया है। सदर कोतवाली के तिखमपुर निवासी शैलेन्द्र खरवार का कहना है कि पड़ोसी अमिताभ श्रीवास्तव से जमीनी विवाद चलता है। अस्पताल में उपचार के दौरान शैलेन्द्र ने बताया कि अमिताभ श्रीवास्तव ने 19 फरवरी को जबरदस्ती लोहे का गेट तोड़, उसे चुरा लिया।
.jpg)