आइए मतदाता बनें-लोकतंत्र मजबूत करें-सरदार पतविंदर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आइए मतदाता बनें-लोकतंत्र मजबूत करें-सरदार पतविंदर सिंह


मोहल्ले,डिग्री कॉलेज मे एक नारा- एक आह्वान आइए मतदाता बनें।

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न मोहल्ले,डिग्री कॉलेज,पोलिंग बूथ मे संपर्क कर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं।सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं पर दिनाकं 04-11-2023 शनिवार, 05-11-2023 रविवार,25-11-2023 शनिवार व 26-11-2023 रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी,जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी। जो बच्चे 1जनवरी 2024 को 18 वर्ष के होगे ।(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठें है।

वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें ,इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें। 

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि वोटर कार्ड से सम्बंधित किसीअन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है !

मतदाता जनता अभियान में कौशल किशोर सिंह,हरमंनजी सिंह,दलजीत कौर,बजरंग द्विवेदी,विवेक कुमार सहित कई देशभक्ति,राष्ट्र प्रेमी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies