लखनऊ लाया गया सुब्रत सहारा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए सहारा सिटी में रखा गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लखनऊ लाया गया सुब्रत सहारा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए सहारा सिटी में रखा गया

 


सहारा श्री सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में  मंगलवार की रात निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा श्री सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया। जहां सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।  कल सुबह तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन

सहारा समूह से जुड़े हुए गुलाम जीशान ने बताया कि कल सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं। गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा। सहारा इंडिया परिवार ने एक प्रेस नोट जारी करके निधन की सूचना दी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सुब्रत रॉय के निधन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने शोक प्रकट किया

बन रही है फिल्म 
सुब्रत रॉय की जिंदगी पर निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा फिल्म बनाने जा रहे थे। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सहाराश्री' का एलान किया था। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक के जीवन पर आधारित एक  बायोपिक है। इस एलान के साथ सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने 'सहाराश्री' का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। 

10 जून 1948 को हुआ था जन्म
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।

जारी हुआ प्रेस नोट, बताई गईं मौत की वजहें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies