एसएसबी द्वारा धूमधाम से मनाया गया साम्प्रदायिक सद्भावना सफ्ताह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एसएसबी द्वारा धूमधाम से मनाया गया साम्प्रदायिक सद्भावना सफ्ताह



24 नवम्बर 2023

 बहराइच-59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा वाहिनी मुख्यालय व अधीनस्थ सीमा चौकियों द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई जिसमे बलकर्मियो के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण व युवाओं ने बढ़-चढ़ के भाग लिया तथा स्थानीय जनता के बीच आपसी प्रेम एवं एकता का संदेश दिया।

शक्ति सिंह ठाकुर कार्यवाहक कमांडेंट, 59वी वाहिनी स.सी. ब. के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय नानपारा की ओर से साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान बलकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच शांति एवं सद्भावना व कौमी एकता का संदेश दिया। यह रैली बैनर व पम्पलेट के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों में जागरूक लाने एवं कौमी एकता का संदेश देते हुए वाहिनी मुख्यालय से अगैया बाजार तक निकाली गई।

कार्यवाहक कमांडेंट 59 वाहिनी ने बलकार्मिको एवं सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं को साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के बारे में अवगत करते हुए बताया कि धार्मिक सद्भाव हमारे महानतम देश की समृद्ध परम्परा रही है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने विश्व में जो ख्याति और सम्मान पायी है वह विश्व के किसी और देश को नहीं मिला है। अपनी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की समृद्ध विरासत की संरक्षित रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द व देश की एकता व अखंडता बनी रहे। भारतीय होने के नाते व मानवता को प्राथमिकता देते हुए हमें आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

 कार्यक्रम के दौरान अभिनव कश्यप उप कमांडेंट, हिमांशु दुबे उप कमांडेंट, निरीक्षक (सा.) नागेन्द्र कुमार एवं समस्त बलकर्मियों के साथ ग्रामीण व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies