परिवहन निगम की बसों में लगाया जायेगा एंटीस्लीप डिवाइस - दयाशंकर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

परिवहन निगम की बसों में लगाया जायेगा एंटीस्लीप डिवाइस - दयाशंकर सिंह




   दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

दिवाकर सिंह

लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर 10 बसों में यह लगाया जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि एंटी स्लीप डिवाइस लगाये जाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है।उन्होंने बताया कि मे० इनसेप्टम टेक्निका सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड  का चयन विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह सफल रहा तो जल्द ही प्रथम चरण में 680 बसों में  एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी। 

प्रायोगिक तौर पर10 बसों में लगाया जा रहा है एंटी स्लीप डिवाइस- श्री दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने बताया कि एंटी स्लीप डिवाइस लोगों के सुरक्षा के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा।उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट की आशंका को देखते हुए इस एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगा। जो की नाइट मोड में 5 से 8 सेकंड तथा डे-मोड में 6 से 9 सेकंड का होगा। तत्पश्चात बजर की आवाज़ आनी शुरू होगी,इसके पश्चात् सायरन बजेगा,  तत्पश्चात एसएमएस  मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लाउड पर डाटा भी स्टोर हो जाएगा।

 परिवहन मंत्री ने बताया कि इस डिवाइस को लगाने में लगभग 14000.00 रूपये प्रति यूनिट  खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए लगातार नई-नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है । उन्होंने बताया कि इससे पूर्व निगम की बसों में पैनिक बटन भी लगाया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies