प्रयागराज: हाईवे पर बदमाशों ने की तमंचे के बल पर लूटपाट, ट्रक चालक हुआ घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: हाईवे पर बदमाशों ने की तमंचे के बल पर लूटपाट, ट्रक चालक हुआ घायल

 


प्रयागराज: सहसों में बदमाशों ने एक ट्रक चालक से साथ लूटपाट की। यहां बदमाशों ने गोली मारकर 30,000 रुपये नगदी लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चालक के दाहिने कंधे में गोली लगी है। जौनपुर जनपद के गांव जंगीपुर थाना सरपतहिया के रहने वाले बृजेश कुमार 32 पुत्र प्रेमचंद ट्रक चालक है। वह पंजाब से धागा लादकर बांग्लादेश जा रहा था। वह थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास कोखराज-हंडिया हाईवे पर मंगलवार 4 बजे भोर में पहुंचा तो खड़ी कर शौच के लिए रूका था। शौच करने के बाद वह ट्रक में सवार हुआ। इसी बीच वहां चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की।

चालक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बैग में रखे 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना के दौरान सह चालक मनोज कुमार निवासी गोपालगंज बिहार को भी बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया और भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक के दाहिने कंधे में गोली फंसी होने की वजह से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies