धर्मवीर प्रजापति ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आवास पहुँचकर दी सांत्वना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

धर्मवीर प्रजापति ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आवास पहुँचकर दी सांत्वना



लखनऊ: 22 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित आवास प्रतीक इन्क्लेव ताजनगरी पहुँचे। उन्होंने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता श्री वसन्त गुप्ता से मुलाकात की एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश इस संकट की घड़ी में आपके साथ है। देश एवं प्रदेश कैप्टन शुभम के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

कारागार मंत्री ने कहा कि हमें देश की सेना एवं सेना के अधिकारियों/जवानों पर गर्व है। आज भारत पहले से अधिक सशक्त हुआ हैं देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दे रहा है। आतंकवादियों द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करता हूँ। सभ्य समाज में इस प्रकार की कार्रवाई का कोई स्थान नहीं है। हमारी सेना लगातार इस प्रकार की कार्रवाई का प्रतिकार मजबूती से कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies