मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



लखनऊ : 23 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री शुभम गुप्ता के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies