आईईएस की परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ने वाले छात्र को विधायक ने किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आईईएस की परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ने वाले छात्र को विधायक ने किया सम्मानित



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के तोरो माफी दराबगंज निवासी गरीब परिवार के इंजीनियरिंग के छात्र नितेश कुमार मौर्य द्वारा यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा आई ई एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी होने के बाद विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान अपनी टीम के साथ के छात्र के घर पहुंचे। छात्र और उनके परिजनों से मिलकर बधाई दी तथा उत्साह वर्धन किया गया। तोरो माफी के निवासी विश्वनाथ मौर्य के पुत्र नितेश कुमार मौर्य ने यूपीएससी की आई ई एस 2023 की परीक्षा इलेक्ट्रिकल ट्रेड में उत्तीर्ण करते हुए आल इण्डिया में 46 वीं रैंक हासिल किया है। इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरु इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने बी टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में नितेश मौर्य को आई ई एस परीक्षा में सफलता मिली है। इस मौके पर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान के हाथ विधायक प्रतिनिधि एसपी श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता अंकित गुप्ता, शैलेंद्र पांडे मोनू, सुमित पांडे, करमचंद पांडे, आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies