तेलांगना प्रत्याशी श्री इमांडी उदय कुमार का चुनाव प्रचार करेंगे, पूर्वांचल प्रभारी समेत जोनल अध्यक्ष, मंडल एवं जिलाध्यक्ष - राष्ट्रीय अध्यक्ष
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तेलांगना प्रत्याशी श्री इमांडी उदय कुमार का चुनाव प्रचार करेंगे, पूर्वांचल प्रभारी समेत जोनल अध्यक्ष, मंडल एवं जिलाध्यक्ष - राष्ट्रीय अध्यक्ष

 



          अमिताभ ठाकुर - राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिवाकर सिंह

 लखनऊ आजाद अधिकार सेना के कोठगुडेम, तेलांगना प्रत्याशी श्री इमांडी उदय कुमार  का चुनाव प्रचार करने के लिए पूर्वांचल प्रभारी  विनोद कुमार पांडे, जोनल अध्यक्ष प्रयागराज  श्याम कृष्ण द्विवेदी ,वाराणसी जिला अध्यक्ष  सुशील कुमार सिंह  मंडल अध्यक्ष बस्ती  रजनीश त्रिपाठी आदि द्वारा अपनी ओर से आगे बढ़कर वहां जाकर चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया गया है.

             उक्त आशय की जानकारी देते हुए अमिताभ ठाकुर, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि इस संबंध में  उदय कुमार से फोन से वार्ता हो गई है, श्री ठाकुर ने आगे कहा कि यह हम सबों के लिए उत्साह का विषय है कि जहां हमारे एक साथी कोठगुडेम, तेलंगाना में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के हमारे तमाम साथी स्वत: प्रेरणा से इतनी दूर जाकर उनके चुनाव प्रचार में सहभागी बनना चाह रहे हैं. यह निश्चित रूप से आजाद अधिकार सेना के एक बेहतर सुनहरे भविष्य का द्योतक है. साथ ही पार्टी के इन सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies