अवैध रूप से लकड़ी का व्यापार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 29 अदद बोटा सागौन की लकड़ी मय 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अवैध रूप से लकड़ी का व्यापार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 29 अदद बोटा सागौन की लकड़ी मय 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद-



अवैध रूप से लकड़ी का व्यापार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, 29 अदद बोटा सागौन की लकड़ी मय 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रेवारी पंचायत भवन के पास से अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने के आरोपी अभियुक्त राजा भईया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 अदद बोटा सागौन की लकड़ी मय 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 करनैलगंज में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. राजा भईया सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह नि0 ग्राम आतरसुईया थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-643/23, धारा 4/10 वृक्ष संरक्षण अधिनियम थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 29 बोटा सागौन की लकड़ी।

02. 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली


गिरफ्तार कर्ता टीम-

व0उ0नि0 रामप्रकाश चन्द्र मय टीम।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies