डा0 राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजिनी नगर
दिवाकर सिंह
लखनऊ - जनपद के सरोजिनी विधान सभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक डा0 राजेश्वर सिंह के प्रयास से एक बार पुनः मिली 93 कार्यों के लिए ₹ 2.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति ।
राजेश्वर भइया का प्रयास, अब हो गया साकार !
बता दें डा0 राजेश्वर सिंह विधायक सरोजिनी नगर द्वारा क्षेत्रीय जनता की विद्युत समस्या समाधान के लिए₹2.71 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की 93 योजनाओं से निर्बाध बिजली से रोशन होता हर घर, प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर सरोजनीनगर के नारा को चरितार्थ कर फलीभूत कर दिया गया है । शीघ्र ही कार्य शुरू होगा ।
विधायक सरोजिनी नगर के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सतत प्रयासों से पुनः मिली 2.71 करोड़ लागत से विद्युत संबंधी 93 कार्यों को स्वीकृति। 1.18 करोड़ की लागत से हो रही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि।
81.14 लाख की लागत से ट्रांसफॉर्मरो की क्षमता वृद्धि तथा LT सर्किट निर्माण कार्य।67.84 की लागत से नए ट्रांसफॉर्मर किए जा रहे स्थापित।
विद्युत व्यवस्था में सुधार संबंधी नवीन उपलब्धियों पर बधाई सरोजनीनगर!!




