तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन 09 नवम्बर से 11 नवम्बर तक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन 09 नवम्बर से 11 नवम्बर तक



तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन 09 नवम्बर से 11 नवम्बर तक


जिलाधिकारी ने दीपावली मेले के सकुशल आयोजन के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निधारित की है


प्रयागराज (ए पी सिंह) पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत दिनांक 09-11 नवम्बर तक तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें परम्परागत रूप से दीपावली के अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनमानस द्वारा घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं को क्रय किये जाने हेतु पथ विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूहों को इससे सम्बंधित सामग्री विक्रय कर अपनी अतिरिक्त आय बढ़ाने हेतु स्थानीय स्तर पर नियोजित रूप से आकर्षक दीपावली मेले के आयोजन के माध्यम से एक प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। जनपद में दिनांक 09 नवम्बर से 11 नवम्बर तक तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन राजकीय बालिका विधालय, सिविल लाइन के पास खाली मैदान पर किया जायेगा। कार्यक्रम में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा भी भागीदारी की जायेगी।

     जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने दीपावली मेले के सकुशल आयोजन के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निधारित की है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य कैम्प लगाने, महाप्रबन्धक जलकल को कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने, मुख्य अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कराने, अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक आॅफ बड़ौदा को बैंक स्टाॅल लगाये जाने, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं चूना का छिड़काव तथा सैनीटाइजेशन कराये जाने व जोनल अधिकारी जोन-3 नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर समस्त व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies