फेसबुक पर दोस्ती... प्यार और शादी, 500 किमी दूर से बरेली पहुंची खुशबू, धर्म बदलकर विशाल संग लिए सात फेरे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फेसबुक पर दोस्ती... प्यार और शादी, 500 किमी दूर से बरेली पहुंची खुशबू, धर्म बदलकर विशाल संग लिए सात फेरे

 

UPKG NEWS

संत रविदास नगर की मुस्लिम युवती खुशबू बानो ने धर्म परिवर्तन कर बरेली के भोजीपुरा इलाके के विशाल कुमार से विवाह कर लिया। खुशबू और विशाल की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक के जरिये हुई थी। खुशबू विशाल से करीब तीन वर्ष बड़ी भी है। पंडित केके शंखधार ने मढ़ीनाथ के एक आश्रम में दोनों का विवाह कराया। खुशबू बानो ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी विशाल से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और फिर घंटों तक बात होने लगी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 

प्रेमी के लिए छोड़ा घर 
दो धर्मों का मामला होने की वजह से पारिवारिक सहमति से शादी की उम्मीद नहीं थी। इसलिए खुशबू घर से बरेली आ गई। आचार्य केके शंखधार ने गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण किया और इसके बाद मंदिर में सात फेरे कराए। आचार्य ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद खुशबू बानो का मूल नाम खुशबू ही रहेगा।

विवाह के दौरान हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। खुशबू ने बताया कि विशाल से शादी की जानकारी के बाद उनके परिवार के लोग ही दुश्मन बन गए हैं। आशंका है कि वे उनकी और उनके पति की हत्या करा सकते हैं। शादी के बाद नव दंपती ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies