मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित


लखनऊ : 07 अगस्त, 2023

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विगत 06 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इन 06 वर्षों में प्रदेश का पर्सेप्शन बदला है। प्रदेश के युवाओं और नागरिकों के सामने जो पहचान का संकट खड़ा हो गया था, उस संकट से मुक्त करते हुए प्रदेश को देश के प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री आज यहां विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व, विधान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 06 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर कर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हम सबकी प्रतिबद्धता राज्य की लगभग 25 करोड़ आबादी के प्रति होनी चाहिए। इस दिशा में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानमंडल की कार्यवाही प्रारम्भ होने जा रही है। इसके अन्तर्गत सभी सदस्यों को विधायिका के महत्वपूर्ण मंच पर आम जनमानस से जुड़ी हुई समस्याओं को रखने एवं समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्राप्त होगा। कल विधान भवन में आहूत सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के नेताओं को एक स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। आम जनमानस को ध्यान में रखकर सदन को एक सार्थक चर्चा का मंच बनाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित व प्रदेश से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा कराने व प्रत्येक स्तर पर जवाब देने को तैयार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में जनता बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुई है। प्रदेश के 40 से अधिक जनपदों में सूखे की समस्या बनी हुई है। यदि विधानसभा अध्यक्ष इस पर अनुमति देंगे और विपक्ष के सदस्यगण सहमत होंगे तो प्रदेश सरकार प्रदेश में बाढ़ और सूखे की समस्या और उसके समाधान विषय पर चर्चा करने को तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies