मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा के द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा के द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा

मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा के द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा

     नागरिक सुरक्षा प्रयागराज द्वारा चैक स्थित लोकनाथ चैराहें के पास ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे से वीर योद्धाओं की मिट्टी कलश में लेकर वीर सपूतों को नमन करते हुए विभिन्न स्थानों से होकर कलेक्टेªट परिसर तक कलश यात्रा निकाली गयी।
 कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीर भूमि की पवित्र माटी को नमन करते हुए कलश पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कलश को नागरिक सुरक्षा कार्यालय, कटरा में स्थापित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय कैम्पस में उप नियंत्रक श्री नरेन्द्र शर्मा, चीफ वार्डेन श्री अनिल कुमार गुप्ता, सहायक नियंत्रक श्री राकेश कुमार तिवारी द्वारा उपस्थित 150 वार्डेन पदाधिकारियों के समक्ष वीरों को नमन करते हुए प्रेरणादायक गाथा प्रस्तुत की गयी एवं वृक्षारोपण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies