सांप काटने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सांप काटने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें



सांप काटने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें

     सांप के रंग और आकार को देखने और याद रखने की कोशिश करें। पीड़ित व्यक्ति का सिर ऊंचा करके लिटाएं या बैठाएं। घाव को तुरंत साबुन व गर्म पानी से साफ करें। स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता के लिए 1075 पर सम्पर्क करें या अपने स्थानीय/नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/विष नियंत्रण केन्द्र पर मरीज को तत्काल ल जाये। सर्पदंश से ग्रसित व्यक्ति को शांत और स्थिर रहने के लिए कहें। सर्पदंश वाले स्थान को साफ व सूखे कपड़े से ढक दें। ऊंची जमीन पर जाने के लिए पानी में तैरते समय सांपों से सावधान रहें। सांप को अपने आस-पास देखने पर धीरे-धीरे उससे पीछे हटें। मलबे या अन्य वस्तुओं के नीचे सांप हो सकते है, सतर्क रहें। आपके घर में सांप होने की स्थिति में तुरंत अपने कम्युनिटी में पशु नियंत्रण के नंबर पर काॅल करें। हेल्पलाइन नं0 1070 एवं व्हाट्सएप नं0 9454441036 पर सम्पर्क करें।
क्या न करें।
सर्पदंश वाले अंग को न मोड़े। पीड़ित व्यक्ति का सिर शरीर के अन्य हिस्सों से नीचे न रखे। सर्पदंश वाले स्थान पर चूना आदि न लगाये। सांप काटने पर झाड़-फूक न करवायें। घबराये नहीं तथा शरीर के अंगों को ज्यादा न हिलाये। सर्पदंश वाले व्यक्ति को झपकी आने पर सोने न दें। सर्पदंश वाले भाग में रस्सी व पट्टी न बांधे। सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। घर के आस-पास कूड़ा/अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्र न होने दें।
यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज ने दी है।
---------------------------------------------------

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत ऐसे पात्र छात्र/छात्राएं, जो विगत वर्ष आवेदन नहीं किए है ऐसे छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु 10 अगस्त तक करें आवेदन

सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2024 दिनांक 20.01.2024 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस चयन परीक्षा में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राएं, जो विगत वर्ष आवेदन नहीं किए हैं, को सम्मिलित किया जाना है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 10.08.2023 है। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आनलाइन पंजीकरण की संख्या में वृद्धि हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies