उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेन्टर हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन 06 अगस्त को।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेन्टर हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन 06 अगस्त को।



लखनऊ: 01 अगस्त, 2023

राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य ने बताया कि 06 अगस्त 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेन्टर हेतु कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेन्टर में 200 पदों के लिए कैम्पस में जो अभ्यर्थी इण्डटमीडिएट न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और वे केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही पात्र होंगे। जिसमें आयुसीमा 18 से 29 वर्ष होनी चाहिए एवं धारा प्रवाह हिन्दी के साथ अग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। कैम्पस ड्राइव में केवल पुरूष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।

इच्छुक अभ्यर्थी 06 अगस्त 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies