प्रयागराज: रोजगार मेले में 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: रोजगार मेले में 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

प्रयागराज: रोजगार मेले में 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा सोमवार को श्री हनुमान इण्टर कालेज, लाहुरपुर, हनुमानगंज, प्रयागराज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी द्विवेदी, जिला अध्यक्ष भाजपा गंगापार, प्रयागराज द्वारा बेरोजगार नवयुवको के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास को सराहा गया। इस कार्यक्रम में सहा0जि0रो0स0 अधिकारी श्री प्रशांत, मेला प्रभारी श्री मारुफ अहमद आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री राम कृष्ण भारतीय, व0सहा0 द्वारा किया गया। मेले में कैरियर काउंसलिग डाॅ0 सुग्रीव सिंह द्वारा की गयी। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य श्री आनन्द पाण्डेय द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन द्वारा 42, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 द्वारा 20, डिजर्ब कैरियर केयर प्रा0लि0 द्वारा 35, डी0एस0एस0ग्रुप द्वारा 33, एल0आई0सी0 आफ इण्डिया द्वारा 09, रोहित हाईब्रीड सीड प्रा0लि0 द्वारा 22 एवं डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0 द्वारा 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त मेले में कुल 218 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 445 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

                                                सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies