भाजपा के हर कार्य में बँटवारे की बू आती है- भाजपा पर लगाया भगवा के अपमान का आरोप :नरेन्द्र सिंह सपा नेता...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा के हर कार्य में बँटवारे की बू आती है- भाजपा पर लगाया भगवा के अपमान का आरोप :नरेन्द्र सिंह सपा नेता...

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के अवैध कब्जे से मुक्त करायी गयी जमीन पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बनाये गए फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। सपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विभाजन और साम्प्रदायिकता की राजनीति करती है। उसके हर कार्य में बटवारे की बू आती है। अब यह पार्टी रंगों की राजनीति कर रही है। सरकारी भवनों और बसों आदि को भगवा रंग दिया जा रहा है। यह सरासर गलत है। भाजपा नेताओं की हालत यह हो गयी है कि यदि उनका बस चले तो वह धरती का रंग भी भगवा कर दें, जबकि वैज्ञानिक धरती का रंग हरा बताते हैं। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भी गरीबों के लिए आवास बनवाये थे लेकिन कभी किसी भी दल ने रंगों की राजनीति नहीं की। समाजवादी पार्टी की भी प्रदेश में सरकार रही, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे, उनके द्वारा भी गरीबों के लिए अनेकों कार्य किये गये, उन्होंने भी गरीबों को आवास दिया लेकिन सरकार के पैसों से बने किसी भवन या संस्थान को कभी अपनी पार्टी के रंग में नहीं रंगा। सपा नेता ने भाजपा पर भगवा रंग के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भगवा रंग से देवालय रंगे जाते थे लेकिन अब भाजपा शौचालय भगवा रंग में बनवा रही है। भगवा रंग शौर्य और त्याग का प्रतीक है। हर भारतीय को इसका सम्मान करना चाहिए।दुर्भाग्यवश भाजपा के लोग यह नहीं समझ पा रहे। उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त करायी गयी लूकरगंज स्थित 1731 वर्ग मीटर जमीन पर पीडीए द्वारा 76 फ्लैट बनाये गये हैं जिनका जल्द ही लॉटरी के जरिये आवंटन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies