प्रयागराज मेजा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। इससे शराब की दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
क्षेत्र में सिरसा, मेजारोड़, रामनगर,आदि प्रमुख बाजारों में अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। इन कस्बा में संचालित दुकानें समय से बंद नहीं होती। आधी रात तक
दुकानों के आसपास शराब के शौकीन मंडराते रहते हैं। इससे
आसपास के लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से दुकानों को
समय से बंद कराने की मांग की है। इलाकाई प्रशासन देखकर भी कोई कार्यवाही नही करती और ना कोई वार्निग देती हैं। जिससे शराब के दुकानदारों में हौसला बना है। शासन और प्रशासन के ताक पर रखकर समय सीमा के बाहर आधी रात तक शराब की दुकानें खुली रहती हैं। इस समय शादी- विवाह के समय मे शराब पीने वाले नशेड़ियों का शराब के दुकान पर आधी रात तक देखा जा सकता हैं। रात में आये दिन सड़क दुर्घटना में कई शराबियों का शराब पीने से एक्सीडेंट का शिकार हो चुके है। कइयों को तो मौत अपने आगोश में ले लिया है तो कइयों को विकलांगता का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में शादी-विवाह के समय प्रशासन और शासन को ध्यान रखते हुए शराब की दुकानों को शासना अनुसार समय से बंद करना चाहिए।
