सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिएसदैव तत्पर एवं कृत संकल्पित - केशव प्रसाद मौर्य
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिएसदैव तत्पर एवं कृत संकल्पित - केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ: 09 जून, 2023
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलत हुए। इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के समस्त जनपदों में विकास के कार्य करा रही है। केन्द्र सरकार के सहयोग व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश को भारत में नम्बर वन राज्य बनाने में आप सभी व्यापारी बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में आज व्यापार करना सुगम हुआ हैै, क्योंकि भयमुक्त समाज का वातावरण कायम हुआ है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। व्यापारियों की कठिनाईयों का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण हो रहा है, पूरे प्रदेश में व्यापार का सुगम माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिए सदैव तत्पर एवं कृतसंकल्पित है।
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति के रूप से समृद्ध हो रहा है, जिसमें प्रदेश के व्यापारियों की भी बड़ी भूमिका है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 
 नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिसाल भारत के अन्य प्रदेश भी देते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त समाज का वातावरण है। व्यापारी बिना डर के अपना व्यापार कर रहा है और आगे बढ़ रहा है।  
इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र (गणेश केसरवानी), जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, के0पी0 सिंह ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा भारी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies