नेशनल हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर में आग का गोला बने ट्रक- टैंकर, दो लोग जिंदा जले
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नेशनल हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर में आग का गोला बने ट्रक- टैंकर, दो लोग जिंदा जले

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
जिले के नेशनल हाईवे पर रानीमऊ चौराहे के समीप शनिवार की भोर करीब 2:40 बजे ट्रक व टैंकर के बीच आमने सामने की टक्कर में आग लग गई। जिस पर सवार दो लोग जिंदा जल गए।घटना की सूचना मिलते ही एसओ सीओ सहित तीन थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसर ट्रक संख्या आर जे 29GB-1563 नेपाल से मार्बल उतारकर वापस लौट रहा था। वहीं एक टैंकर संख्या UP78 DT-8490 तारकोल लेकर शाहजहांपुर से बस्ती जा रहा था)। बताया जाता है कि दोनों वाहन जिले की सीमा रानीमऊ पहुंचे ही थे कि अचानक नेपाल से लौट रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया, डिवाइडर को क्रॉस कर सामने से आ रहे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 4:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।इस हादसे में ट्रक में बैठे दो लोग जिंदा जल गए।जिनकी अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है।पटरंगा एसओ ओम प्रकाश ने बताया कि हादसे में टैंकर का कंडक्टर लल्लू उर्फ कृष्ण अवतार पुत्र गणेश शंकर निवासी फतेहपुर जनपद उन्नाव गंभीर रूप से झुलस गया है।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों मृतक की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। नेशनल हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद लखनऊ हाइवे पर लगभग साढ़े तीन घंटे यातायात बाधित रहा सुबह लगभग 6:15 बजे यातायात बहाल हो सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies