रांची में एकेटीयू कैश के रोबोटिक्स में किए गए शोध कार्य को मिली सराहना।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रांची में एकेटीयू कैश के रोबोटिक्स में किए गए शोध कार्य को मिली सराहना।


लखनऊ: 25 जून, 2023
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा रांची और इंडियन नेशनल अकैडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग के सहयोग से 24 और 25 जून को रांची में आयोजित 17 वें नेशनल फ्रंटियर ऑफ इंजीनियरिंग कॉन्क्लेव में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डीन एकेडमिक्स डॉ अनुज कुमार शर्मा को बतौर रोबोटिक विशेषज्ञ वक्ता के लिए आमंत्रित किया गया। माननीय कुलपति प्रोफेसर जे पी पांडे के निर्देशन एवं कैश के निदेशक प्रोफ़ेसर वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज शोध के क्षेत्र में देश में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न आईआईटी के प्रोफेसर शोधकर्ताओं की जुटान हुई। जिसमें सभी ने रोबोटिक और ऑटोमेशन पर किए जा रहे शोध के बारे में बताया। डॉ अनुज कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में रोबोटिक और ऑटोमेशन में शोध कार्य हो रहे हैं। बताया कि उनकी टीम ने मिलकर कई शोध कार्यों को सफलतापूर्वक किया है। कहा पारंपरिक रोबोट की तुलना में मल्टी रोबोट सिस्टम ज्यादा कारगर रहा। उसकी क्षमता भी अधिक है। बताया कि रोबोटिक ऑटोमेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नैनोटेक्नोलॉजी साइबर सिक्योरिटी और एनर्जी में शोध के लिए सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। डॉ शर्मा के शोध छात्र अभिषेक कौशल ने अपने शोध कार्यों को पोस्टर के जरिए प्रस्तुत किया है जिसकी काफी प्रशंसा हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies