लखनऊ: 12 जून 2023
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के रूप में अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित ऋषिपाल सिंह ने अपने स्थाई पत्र व्यवहार पता के परिवर्तन की सूचना विधान परिषद सचिवालय उत्तर प्रदेश को दी है। इस संबंध में मार्शल राणा प्रताप सिंह ने आज यह जानकारी दी।
श्री सिंह ने बताया कि ऋषिपाल सिंह के परिवर्तित स्थाई पत्र व्यवहार का पता डी0 377-378 सागवान सिटी, जनपद अलीगढ़ को कार्यालय अभिलेखों में अंकित कर लिया गया है। ऋषिपाल सिंह का पूर्व में स्थाई पत्र व्यवहार का पता सराय ढ़ौडा तहसील अतरौली जनपद अलीगढ़ था।