अवैध खनन/परिवहन पर खनन विभाग की पैनी नजर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अवैध खनन/परिवहन पर खनन विभाग की पैनी नजर


लखनऊ: 24 जून, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार की खनन में ओवरलोडिंग के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत व मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उपखनिजों के खनन व परिवहन पर तीखी और पैनी नजर खनन विभाग द्वारा रखी जा रही है। खनन व परिवहन के दृष्टिकोण से अपेक्षाकृत अधिक सेन्सटिव 27 जिलों में एक माह से खनन मुख्यालय द्वारा बनायी गयी 8 टीमों सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
डा०रोशन जैकब ने बताया कि एक माह में 22 हजार से अधिक वाहनों की जांच की गयी और बिना परिवहन प्रपत्रों के 903 वाहन पकड़े गये और 822 ओवर लोड वाहन गिरफ्त में आये हैं। वाहनों में नम्बर प्लेट मिटाकर या उसमे धब्बे बना देना या नम्बर स्पष्ट न दिखने जैसे खेल खेलने वाले मामले भी प्रकाश में आते हैं और अस्पष्ट नम्बर प्लेट वाले 2488 वाहन पकड़ में आये हैं। अस्पष्ट नम्बर प्लेट वाले सबसे ज्यादा वाहन मिर्जापुर में पकड़े गए हैं, जहां इनकी संख्या 2000 है। हालांकि 27 जिलो में ऐसी स्थिति 1 दर्जन से कम जिलों में ही पायी गयी है। सभी अनियमितताओं पर समुचित स्तर पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
डा० जैकब ने बताया कि पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बताया कि प्रवर्तन कार्यवाही का मकसद, ओवरलोडिंग के विरुद्ध ज़ीरो टालरेन्स नीति का शत प्रतिशत पालन तो कराना ही है, साथ ही साथ ओवरलोडिंग रोककर सड़कों की सुरक्षा के साथ साथ राजस्व में इजाफा भी करना मेन मकसद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies