भू-माफियाओं ने जमीन पर किया अवैध कब्जा: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक नजर गोण्डा के तरफ भी देखे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भू-माफियाओं ने जमीन पर किया अवैध कब्जा: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक नजर गोण्डा के तरफ भी देखे


तहसील प्रशासन प जीबीर लग रहे एस डी एम पर सवालिया निशान

गोंडा से शिवशरण पांडे की रिपोर्ट
 मुख्यमंत्री की मंशा पर तहसील प्रशासन के जिम्मेदार खुलेआम पानी फेर रहे हैं। तहसील प्रशासन की मौन स्वीकृति कहें या फिर उनकी सहमति। मामला मुख्यालय से सटा हुआ कटरा मार्ग केशवपुर पूरे उदई जिला गोंडा का है जमीन स्थित गाटा संख्या 298 हैं पर एक कुचक्र रच के भू माफियाओं ने पूरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और उसके बाद उस पर बिल्डिंग भी खड़ी हो गई। जो कहीं न कहीं तहसील प्रशासन को संदेह के घेरे में ला रही है। पूरा मामला कटरा मार्ग हाईवे से जुड़ी हुई बेशकीमती जमीन का है जहां भू माफियाओं द्वारा षड्यंत्र रच के 2 बिस्वा जमीन बेचने की बात हुई थी पर गाटा संख्या 298 में 17 बिस्वा के मालिक थे खूब चंद्र पांडे भू माफिया ने रजिस्टर महोदय की मिलीभगत से 17 बिस्वा पूरा जमीन बैनामा करा लिया जिसकी कुल कीमत 4500000 रुपए हुआ था पर वह दो विश्वा के पैसा ही दिए थे जब पूरा बैनामा हो गया तब उन्होंने कहा कि और पैसा हम आपके खाते में ट्रांसफर करवा रहे हैं पर आज तक कोई पैसा ट्रांसफर नहीं करवाए बार-बार पैसा मांगने पर जब राजेंद्र तिवारी ने पैसा नहीं दिया सब जमीन मालिक को न्यायालय की शरण लेना पड़ा वह जाकर तहसील वा दीवानी में दोनों जगह मुकदमा दायर कर दिया जो आज भी मुकदमा विचाराधीन है तहसीलदार महोदय के ट्रांसफर होने वाले थे उस समय वह राजेंद्र तिवारी से पैसा लेकर मुकदमे को खारिज कर दिया आदम पैरवी में और राजेंद्र तिवारी का नाम खतौनी पर चढ़ावा दिया और फिर उनका ट्रांसफर हो गया जब यह बात की जानकारी खूबचंद पांडे को मिली तो कोर्ट पर कोई तहसीलदार महोदय कि ना होने के कारण और सारे मामले की जानकारी गोंडा सदर एसडीएम महोदय को दिया और सारी समस्याओं बताया और गाटा संख्या 298 जमीन में पहले से ही मुकदमा बटवारा का चल रहा था राजिंदर तिवारी ओर रजिस्टर के मिली भगत से 10लाख की स्टांप चोरी भी करे थे खूबचंद के भाई लोग पहले से ही मुकदमा दायर कर रखे थे यह सब देखते हुए एसडीएम महोदय ने बंटवारे को लेकर जमीन को स्टे कर दिया और दोनों पक्ष को बुलाया भी भूमाफिया राजेंद्र तिवारी एसडीएम महोदय के पास आए और बोले कि हम अब निर्माण कार्य बंद नहीं करेजे कोर्ट स्टे के बावजूद भी जमीन पर गलत तरीके से कब्जा किया गया और उस पर बिल्डिंग तैयार कर ली गई है। 



जिसमें पीड़ित शिवशरण पांडे भारत वन न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ गोंडा सभी उच्च अधिकारियों के यहां इस विषय में एप्लीकेशन दिया और जाकर सारी बात बताया मौके पर नगर थाना सी ओ सदर चौकी गोंडा ने मौके पर जाकर जांच किया और निर्माण कार्य को लेकर राजेंद्र तिवारी को समझाया कि अब इसमें कोई कार्य न करें फिर भी वह राजेंद्र तिवारी नहीं माने
 जबकि जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। यह आरोप पीड़ित की तरफ से बार बार सभी उच्च अधिकारियों को सबूत के साथ सूचित करा जिया हैं। उसका कहना है अगर निष्पक्ष जांच करा ली जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।
साहब! मेरी भूमिधरी जमीन दिला दोः शिव शरण पांडे
तहसील प्रशासन गोंडा में भू माफियाओं द्वारा रचा गया है जिसमें जमीन की ट्रांसफर को लेकर ऐसी हेराफेरी की गई है जिसमें एक गरीब असहाय किसान खूबचंद पांडे इन माफियाओं के चंगुल में फंस गया है। भू माफियाओं द्वारा जहां गाटा संख्या 298 की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है, उस पर बिल्डिंग बना ली गई है। वहीं अपने को पाक साफ दिखाने के लिए भू माफियाओं द्वारा पीड़ित की भूमि धरी जमीन को तहसील प्रशासन के उच्च अधिकारी पैसों के दम पर पूरी प्रक्रिया चलाई जा रही है। जमीन का स्टे होने के बावजूद भी शासन-प्रशासन सारी बात जानकर भी राजेंद्र तिवारी व अन्य लोगों के ऊपर मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है कानून का उल्लंघन कर रहे गोंडा जिले के कुछ अधिकारी की मिली भगत से
 गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies