नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन


भाजपा पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन व सपा के विशाल पाल को चुना गया नेता प्रतिपक्ष

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

  नगर निगम अयोध्या की पहली बोर्ड बैठक में मंगलवार को नेता सदन व प्रतिपक्ष के चयन के साथ कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व के आधार पर भाजपा,सपा,बसपा के साथ निर्दल को स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा के पार्षद बृजेंद्र सिंह को नेता सदन और सपा के विशाल पाल को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। नगर आयुक्त की ओर से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की गई। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित नगर निगम सदन की प्रथम बैठक में सदन के सदस्यों के परिचय के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। महापौर की ओर से भाजपा पार्षद बृजेन्द्र सिंह को नेता सदन नामित किए जाने के बाद नेता सदन ने कार्यकारिणी के लिए पार्टी के छह पार्षद अनुज दास, राजेश गौड़, गरिमा मौर्य,अनिल सिंह, जयनारायण सिंह,हरिश्चंद्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष सपा के विशाल पाल ने पार्टी पार्षद रामभवन यादव,वकार अहमद व अखिलेश पाण्डेय तथा निर्दल पार्षद सौरभ सिंह सूर्यवंशी ने निर्दलीय पार्षद सुल्तान अंसारी, अभिनव पाण्डेय व विश्वजीत यादव का नाम प्रस्तावित किया।
       सभी को निर्विरोध कार्यकारिणी के लिए चुन लिया गया। इसके पूर्व नगर आयुक्त ने महापौर को परम्परागत रूप से न्यायदण्ड के रूप में गदा भेंट की तथा निगम के अधिकारियों और पार्षदों का परिचय कराया। 
        बैठक में पदेन सदस्य के रूप में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान,नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अरूण कुमार गुप्त,वागीश कुमार शुक्ला, उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, विपिन द्विवेदी, पार्षदगण जिला योजना समिति सदस्य अर्चना श्रीवास्तव, रिशु पांडेय,सलमान हैदर समेत अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies