सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र बिलारी माफी चौराहे के निकट तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ जाने पर मोपेड विक्की बाइक पर सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाजार वासियों ने घायल दंपत्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
      सीएचसी के डॉ अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि बिलारी माफी निवासी दंपत्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपत्ति को बाजार वासियों ने अस्पताल पहुंचाया। 65 वर्ष सरोजा देवी पत्नी कृष्णा यादव को मृत घोषित किया गया। जबकि 67 वर्षीय पति कृष्णा यादव की हालत नाजुक होने की कारण जिला अस्पताल रिफर किया गया।
        कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी बाइक सवार पति पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर तेज लगने के चलते पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी को चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
      प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दंपति दंपत्ति जैसे ही अयोध्या प्रयागराज हाईवे को क्रश करने का प्रयास की इसी बीच सुल्तानपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से दुर्घटना घटी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies