शहर के होटलों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के उचित प्रबंध: डीएम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शहर के होटलों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के उचित प्रबंध: डीएम

अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के जन जागरूकता के लिए सिविल डिफेंस होटल एसोसिएशन अग्निशमन विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग की कार्यशाला का आयोजन |

शहर के होटलों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के उचित प्रबंध: डीएम

जिलाधिकारी ने सिविल डिफेंस के वार्डेन्स के कार्यों को सराहा

प्रयागराज 17 जून। नागरिक सुरक्षा कोर तथा होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित होटल प्रयाग इन में अग्नि, ट्रैफिक तथा हेल्थ के बचाव की कार्यशाला का सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सिविल डिफेंस के कंट्रोलर/ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कार्यशाला में उपस्थित वार्डेंस एवम होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में सिविल डिफेंस, फायर डिपार्टमेंट तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्य न केवल संतोष जनक है अपितु काबिले तारीफ है। सिविल डिफेंस के वार्डेंस तथा फायर विभाग स्वास्थ एवं यातायात पुलिस की उन्होंने तारीफ की। नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/ जिलाधिकारी ने अग्नि की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओ की अलग से कार्यशाला की जरूरत पर बल देते हुए यथा शीघ्र गृहणियों का वर्कशाप कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज के ज्यादातर होटलों, प्राइवेट चिकित्सालयों, कोचिंग सेंटरों में सीएफओ की सजगता से फायर सेफ्टी के कार्य पूरे हो चुके है। उक्त कार्यशाला को एसडीएम सोरांव आईएएस सार्थक अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम सिटी मदन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन आरक्षित रौनक गुप्ता ने की। अतिथियों का स्वागत बुके मेमेंटो देकर चीफ वार्डन अनिल कुमार व सादिक हुसैन तथा डिविजनल वार्डन संजीव बाजपेई ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा,सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी सीएमओ,सीएफओ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, महेंद्र सक्सेना,राजीव भनोट, एलके अहेरवार, रवि शंकर द्विवेदी, मारकंडे राय सहित सिविल डिफेंस के वार्डेंस व होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies