ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराकर बाइक सवार की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराकर बाइक सवार की मौत

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले के डीजे कालोनी मोड़ के पास ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराकर बाइक चला रहे युवक के अलावा पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। ग्रामीण परिजनों को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवास शुभम सैनी (25) पुत्र मंगरू मंगलवार की रात सत्यम दुबे (16) पुत्र सतीश दुबे के साथ बाइक से घूमने निकले थे। देर रात साढ़े 12 बजे शुभम बाइक से सत्यम को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में तरकापुर डीजे कालाेनी मोड़ पर गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। शुभम के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण परिजनों को सूचना देकर दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां से शुभम को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचने पर शुभम की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुभम सांई मंदिर के पास माला-फूल बेचने के साथ ही मंदिर में बैठते थे। उसके पिता मंगरू पिकअप चलाते हैं। शुभम दो भाइयों में बड़े थे। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। हादसे में घायल सत्यम उपचार के बाद घर चला गया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि रात में ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies