बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर

 


हंडिया : कनकपुर गांव के नटवा चौराहा के पास बुधवार की देर रात हंडिया की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर बाइक पर सवार तीन लोग लहूलुहान होकर सड़क पर चीखने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो व राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपरदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने घायल संदीप पुत्र राकेश कुमार बिंद, लकी पुत्र प्रेमचंद, सुनील पुत्र शारदा प्रसाद निवासी वार्ड तीन स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मामले में निष्पक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies